कंप्यूटर के आन्तरिक भाग (Internal Parts of Computer)

0
34
Facebook
Twitter
Pinterest
Telegram

परिचय

क्या आपने कभी कंप्यूटर पेटिका के अन्दर देखा है? कुछ कंप्यूटर के आन्तरिक भाग जिन्हें देखके आपको उलझन हो सकती है पर ये जितना कठिन और उलझन भरा दीखता है उतना कठिन और उलझन भरा है नहीं। आइये इसे आसान भाषा में समझते है।

मदर बोर्ड

कंप्यूटर के आन्तरिक भाग - मदरबोर्ड

मदर बोर्ड कंप्यूटर का मुख्य सर्किट बोर्ड है। यह एक पतली सी प्लेट होती है जो प्रोसेसर, हार्ड डिस्क, आर.ए.एम्., पोर्ट्स (जैसे यु.यस.बी. पोर्ट), और अन्य भागो को जोड़े रखने में काम आती है। कुछ भाग सीधे जुड़ते है तो कुछ भाग परोक्ष रूप से जुड़ते है।

आर.ए.एम्.(रैंडम एक्सेस मेमोरी)

कंप्यूटर के आन्तरिक भाग - RAM

आर.ए.एम्.(रैंडम एक्सेस मेमोरी) ये आपके कंप्यूटर की टेम्पररी(लघु अवधि) मेमोरी होती है। जब भी आपका कंप्यूटर कोई गणना करता है, ये सब जब तक जरुरत हो कंप्यूटर की टेम्पररी मेमोरी में रखा जाता है।

इस टेम्पररी मेमोरी में जो भी होता है सब कंप्यूटर बंद करते ही हट जाता है। अगर आप कोई डॉक्यूमेंट लिख रहे हो तो उसे सेव करना न भूले, नहीं तो कोमुप्टर बंद करते ही आप उसे खो देंगे। जब आप डॉक्यूमेंट सेव करते है तब वह टेम्पररी मेमोरी(आर.ए.एम्.) से पेर्मनंत मेमोरी(हार्ड डिस्क) मे सेव हो जाता है।

आर.ए.एम्. को मेगाबाईट(एम्.बी.) या गीगाबाईट(जी.बी.) में नापा जाता है। आपके कंप्यूटर में जितनी आर.ए.एम्. होगी उतने ही काम आपका कंप्यूटर एक समय में कर सकेगा। अगर आपके कंप्यूटर मे जितनी जरुरत है उतनी आर.ए.एम्. न हो तो आपका कंप्यूटर ज्यादा काम एक समय पर करने पर लटक लटक के और धीमे चलेगा।

प्रोसेसर या सी.पी.यु.

कंप्यूटर के आन्तरिक भाग - प्रोसेसर

प्रोसेसर या सी.पी.यु.(सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) कंप्यूटर पेटिका के अन्दर मदर बोर्ड पर लगता है। इसे कंप्यूटर का दिमाग भी कहा जाता है। सी.पी.यु. का काम होता है के वो यूजर ने दिए हुए आदेशो को पूरा करे।

जब भी आप कोई बटन दबाते है, या कोई एप्लीकेशन चलते है, तो आप सी.पी.यु. को आदेश देते है, जिसे पूर्ण करके वह आपको आउटपुट देता है।

सी.पी.यु. आम तौर पर २ इंच की एक सिर्यामिक चौकोन पट्टी होती है जिसमे सिलिकॉन चिप होती है। यह सिलिकॉन चिप आपके अंगूठे के नाख़ून के बराबर होती है।

मदर बोर्ड पे एक सी.पी.यु.(प्रोसेसर) सॉकेट होता है जिसमे सी.पी.यु. फिट हो जाता है। इस सॉकेट के ऊपर एक हीट सिंक होता है जो सी.पी.यु. के तापमान को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल होता है।

प्रोसेसर की स्पीड मेगाहर्ट्ज़(एम्.एच.झेड) में जो की मिलियन अनुदेश प्रति सेकंड होते है या फिर गीगाहर्ट्ज़(जी.एच.झेड.) में जो की बिलियन अनुदेश प्रति सेकंड है, में नापी जाती है।

कंप्यूटर की स्पीड सिर्फ प्रोसेसर पे निर्भर नहीं होती, इसके लिए अन्य उपकरण भी जिम्मेदार होते है।

पी.एस.यु.(पॉवर सप्लाई यूनिट)

कंप्यूटर के आन्तरिक भाग - पी एस यु

पी.एस.यु.(पॉवर सप्लाई यूनिट) ये आपके घर के ए.सी. करंट को कंप्यूटर को लगने वाले करंट में बदल देता है। इसकी वजह से आपका कंप्यूटर जितनी जरुरत है उतनी ही पावर इस्तेमाल करता है। पी.एस.यु. में कंप्यूटर के अन्दर के हर उस भाग जिसको पॉवर लगती है उनके लिए अलग अलग कनेक्षन्स होते है।

अगर आप कभी आपकी कंप्यूटर पेटिका खोले तो आप देखेंगे की सभी भागो को पॉवर पोहचाने वाली वायर्स एक ही डिब्बे से आती है, इसी डिब्बे को पी.एस.यु कहा जाता है। पी.एस.यु. के बाहरी भाग में एक पॉवर पोर्ट होता है जिससे पावर कॉर्ड की मदद से आपके इलेक्ट्रिक बोर्ड से जोड़ा जाता है।

हार्ड डिस्क ड्राइव

कंप्यूटर के आन्तरिक भाग - हार्ड डिस्क

हार्ड डिस्क ड्राइव मे आपके सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, डाक्यूमेंट्स, वीडियोस, और अन्य फाइल्स संग्रहित होते है। यह एक दीर्घावधि स्टोरेज(संग्रह) है, जिसका मतलब है की संग्रहित फाइल्स कंप्यूटर बंद करने के बाद भी संग्रहित ही रहती है।

जब आप कोई प्रोग्राम चलते है, या फिर कोई फाइल खोलते है तो हार्ड ड्राइव में से वहा डेटा आर.ए.एम्. में आ जाता है, और जब आप उस फाइल में कुछ बदलाव करके उसे फिर से सेव करते है तो वह डेटा फिर से हार्ड ड्राइव में सेव हो जाता है।

विस्तार कार्ड्स

प्रत्येक मदर बोर्ड में विस्तार स्लॉट्स होते है जिनमे विस्तारित भाग जोडके आपके कंप्यूटर की शमता को बढाया जा सकता है। इन विस्तार भागो में विडियो कार्ड, ऑडियो कार्ड, नेटवर्क कार्ड भी होते है पर ज्यादातर मदर बोर्ड में ये कार्ड पहले से ही होते है, जिसकी वजह से इन कार्ड्स को बहार से लगाने की जरुरत नहीं पड़ती।

पर अगर आप उन दिए गए विडियो या ऑडियो कार्ड से संतुष्ट न हो तो आप उनकी क्षमता विस्तार कार्ड्स लगाकर बढ़ा सकते है। चलिए कुछ ज्यादातर इस्तेमाल होने वाले विस्तार कार्ड्स को देख लेते है:

विडियो कार्ड

कंप्यूटर के आन्तरिक भाग - विडियो कार्ड

विडियो कार्ड की वजह से ही आप आपके मॉनिटर पे के चित्रों को देख सकते है। बोहोत से कंप्यूटरों में जी.पी.यु.(ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट) पहले से ही मदर बोर्ड मे होता है।

पर अगर आप बड़े गेम्स खेलना चाहते हो तो आपको अलग से बड़ी प्रोसेसिंग क्षमता वाला विडियो कार्ड लगाना होता है जिसे ग्राफ़िक्स कार्ड भी कहते है। यह विडियो कार्ड आपके मदर बोर्ड मे दिए पोर्ट मे फिट हो जाता है।

साउंड कार्ड

कंप्यूटर के आन्तरिक भाग - साउंड कार्ड

साउंड कार्ड जिसे ऑडियो कार्ड भी कहा जाता है, इसकी मदद से आप आपके कंप्यूटर पे गाने, या ऑडियो सुन सकते है। आपके कंप्यूटर मे पहले से ही साउंड कार्ड लगा होता है पर वहा बेसिक होता है और आप उसपे साउंड एडिटिंग या मोडुलेशन नहीं कर सकते। ऐसे वक्त पे आपको एक अच्छे साउंड कार्ड की आवश्यकता होती है, जो की आप विस्तृत साउंड कार्ड लगाकर पूरी कर सकते है।

नेटवर्क कार्ड

कंप्यूटर के आन्तरिक भाग - नेटवर्क कार्ड

नेटवर्क कार्ड आपके कंप्यूटर को नेटवर्क में स्थित कंप्यूटरो के साथ संवाद करने में सक्षम बनाते है और आपको इन्टरनेट से जोड़ता है। इसे आप या तो ईथरनेट केबल से जोड़ सकते है या फिर वायरलेस कनेक्शन जिसे वाय.फाय.(वायरलेस फिडेलिटी) कहते है, उससे जोड़ सकते है। बोहोत से मदर बोर्ड्स में पहले से ही नेटवर्क कार्ड स्थित होता है।

ब्लूटूथ एडॉप्टर

कंप्यूटर के आन्तरिक भाग - ब्लूटूथ एडॉप्टर

ब्लूटूथ एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो की कम दुरी वाले संचार के लिए इस्तेमाल होती है। यह ज्यादातर कंप्यूटरो मे वायरलेस कीबोर्ड, माउस, प्रिंटर्स के साथ संवाद करने में इस्तेमाल होती है। यह ज्यादातर लैपटॉप कंप्यूटर में होता है, पर आप इसे ब्लूटूथ अडाप्टर या ब्लूटूथ कार्ड की मदद से अपने डेस्कटॉप कंप्यूटर में भी लगा सकते है।