कंप्यूटर के पोर्ट्स (Computer Ports)

0
Facebook
Twitter
Pinterest
Telegram

अपने कंप्यूटर पेटिका के आगे और पीछे की तरफ देखे, वहा आपको कई कंप्यूटर के पोर्ट्स और स्लॉट्स दिखेंगे। अब आपके मॉनिटर पे के पोर्ट्स देखे वहा आप विडियो इनपुट पोर्ट्स देखेंगे।

प्रत्येक कंप्यूटर अलग है, इसलिए पोर्ट्स और सॉकेट्स कंप्यूटर से कंप्यूटर में अलग-अलग होंगे। हालांकि, कुछ ऐसे हैं जो आप सबसे अधिक डेस्कटॉप कंप्यूटरों पर ढूंढने की उम्मीद कर सकते हैं। ये पोर्ट कैसे उपयोग किये जाते है, यह सीखना आपको जब भी कुछ आपके कंप्यूटर से जोड़ने की जरुरत पड़ेगी, जैसे की कीबोर्ड, प्रिंटर या माउस तब आपके काम आएगा।

यु.एस.बी. पोर्ट

कंप्यूटर के पोर्ट्स - यु एस बी पोर्ट

यु.यस.बी. एक ‘यूनिवर्सल सीरियल बस’ के लिए संक्षिप्त नाम है। यु.यस.बी. एक प्लग-एंड-प्ले इंटरफेस है जो कंप्यूटर को अन्य उपकरणों के साथ संवाद करने की अनुमति देता है। यूएसबी कनेक्टेड डिवाइसों में एक व्यापक श्रेणी शामिल है; कीबोर्ड, माउस से लेकर प्रिंटर्स और फ़्लैश ड्राइव्स तक।

यु.यस.बी. का इस्तेमाल कुछ उपकरणों में डेटा भेजने के लिए किया जाता है, जैसे की स्मार्ट फ़ोन और टेबलेट्स और साथ ही उनकी बैटरी भी चार्ज करने के लिए किया जाता है। पहला यु.यस.बी. जनवरी १९९६ में जारी किया गया था।

ऑडियो पोर्ट

कंप्यूटर के पोर्ट्स - ऑडियो पोर्ट

प्रत्येक कंप्यूटर मदरबोर्ड में कम से कम कुछ बुनियादी ऑडियो पोर्ट होते हैं, जिससे आपको स्टीरियो स्पीकर और माइक्रोफ़ोन कनेक्ट करने की सुविधा मिलती है।

कंप्यूटर के ऑडियो पोर्ट कंप्यूटर के ध्वनि हार्डवेयर को आपके स्पीकर, माइक्रोफोन, हेडसेट या अन्य ऑडियो उपकरणों से जोड़ते करते हैं। कुछ उच्च्प्रती के मदर बोर्ड्स में ऑडियो कार्ड्स होते है, जिसकी वजह से उनमे सामान्य से ज्यादा पोर्ट्स होते है जिनपे आप सराउंड साउंड स्पीकर्स या साउंड सिस्टम्स लगा सकते है।

पॉवर सॉकेट

कंप्यूटर के पोर्ट्स - पॉवर सॉकेट

पॉवर सॉकेट आपकी कंप्यूटर पेटिका (सी.पी.यु.) का महत्वपूर्ण सॉकेट है। यह सॉकेट आपकी कंप्यूटर पेटिका (सी.पी.यु.) को पॉवर सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस सॉकेट को जोड़ी जाने वाली केबल को पॉवर कॉर्ड कहा जाता है। पॉवर सॉकेट सी.पी.यु. का खतरनाक हिस्सा है, इसे शुरू कंप्यूटर में छूने की कोशिश न करे।

पी.यस.२ पोर्ट

कंप्यूटर के पोर्ट्स - पी एस २ पोर्ट

पी.यस.२ पोर्ट जिन्हें माउस पोर्ट या कीबोर्ड पोर्ट भी कहा जाता है, यह पोर्ट आई.बी.एम. ने इजात किये थे ताकि वो माउस या कीबोर्ड कंप्यूटर से जोड़ सके। आज नए कंप्यूटरों में ज्यादातर यु.यस.बी. पोर्ट इस्तेमाल किये जाते है। पी.यस.२ पोर्ट एक छोटा गोलाकार पोर्ट होता है जिसमे ६ छोटे-छोटे छेद होते है। हरा पोर्ट माउस के लिए और बैंगनी कीबोर्ड के लिए होता है।

वी.जी.ए पोर्ट

कंप्यूटर के पोर्ट्स - वी जी ए पोर्ट

वी.जी.ए एक विडियो ग्राफ़िक्स ऐरे के लिए संक्षिप्त नाम है। वी.जी.ए. पोर्ट विडियो उपकरणों, जैसे मॉनिटर और प्रोजेक्टर को आपके कंप्यूटर से जोड़ने के लिए होता है। वी.जी.ए पोर्ट आज भी इस्तेमाल होता है, पर अब नए आये डी.वी.आय. और यच.डी.यम.आय. पोर्ट्स इसकी जगह ले रहे है। डी.वी.आय. और यच.डी.यम.आय. पोर्ट्स का विवरण आप निचे पढ़ सकते है।

डी.वी.आय. पोर्ट

कंप्यूटर के पोर्ट्स - डी वी आय पोर्ट

डी.वी.आय. एक डिजिटल विजुअल इंटरफ़ेस के लिए संक्षिप्त नाम है। डी.वी.आय. पोर्ट एल.इ.डी. या एल.सी.डी. डिस्प्ले की गुणवत्ता बढ़ने के लिए इस्तेमाल होता है। डी.वी.आय. तीन अलग-अलग तरीकों से डिजिटल विडियो संचारित कर सकता है।

  1. डी.वी.आय.-इंटिग्रेटेड
  2. डी.वी.आय.-डिजिटल
  3. डी.वी.आय.-एनालॉग

एच.डी.एम्.आय. पोर्ट

कंप्यूटर के पोर्ट्स - एच डी एम् आई पोर्ट

एच.डी.यम.आय. एक ‘हाई डेफिनेशन मिडिया इनपुट, के लिए संक्षिप्त नाम है। सिर्फ विडियो के बजाय एच.डी.यम.आय. पोर्ट ऑडियो और विडियो दोनों को मॉनीटर्स, डिजिटल टी.वी., डी.वी.डी. और ब्लू रे प्लेयर्स में भेजने के लिए इस्तेमाल होता है।

ईथरनेट पोर्ट

कंप्यूटर के पोर्ट्स - ईथरनेट पोर्ट

ईथरनेट पोर्ट का उपयोग आपके कंप्यूटर को मौजूदा वायर्ड नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। यह पोर्ट सभी नेटवर्क डिवाइसेस में होता है ताकि आप उन डिवाइसेस को अपनी जरुरत के अनुसार एक दुसरे से जोड़ सके।