Home हार्डवेयर कंप्यूटर के बटन्स (Computer Buttons)

कंप्यूटर के बटन्स (Computer Buttons)

0
Facebook
Twitter
Pinterest
Telegram

अपने कंप्यूटर पेटिका के आगे और पीछे की तरफ देखे, वहा आपको कई कंप्यूटर के बटन्स दिखेंगे। अब आपके मॉनिटर पे के बटन्स देखे और उन्हें गिनने की कोशिश करे। आप शायद १०, या ज्यादा बटन्स देखेंगे।

प्रत्येक कंप्यूटर अलग है, इसलिए बटन्स भी कंप्यूटर से कंप्यूटर में अलग-अलग होंगे। हालांकि, कुछ ऐसे हैं जो आप सबसे अधिक डेस्कटॉप कंप्यूटरों पर देख सकते हैं।

कंप्यूटर के बटन्स

पॉवर बटन

कंप्यूटर के बटन्स - पॉवर बटन

पावर बटन कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण बटन है। ऊपर दी गई छवि में आप देख सकते है के ये बटन कैसे दीखता है। ये बटन आपके कंप्यूटर या लैपटॉप को पॉवर सप्लाई करने के लिए या शुरू करने के लिए इस्तेमाल होता है। यह बटन सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर होता है, जिसकी मदद से आप उन उपकरणों को शुरू कर सकते है।

रीस्टार्ट बटन

कंप्यूटर के बटन्स - रीस्टार्ट बटन

रीस्टार्ट बटन डेस्क टॉप कंप्यूटर पे आम है। यह बटन आपके शर्ट के बटन के आकर का होता है और पॉवर बटन के ऊपर या निचे स्थित होता है। यह बटन तब काम आती है जब आपका कंप्यूटर ठीक तरह से काम न कर रहा हो।

सी.डी. ड्राइव बटन

कंप्यूटर के बटन्स - सी डी ड्राइव बटन

सी.डी. ड्राइव बटन आपके कंप्यूटर या लैपटॉप के सी.डी. ड्राइव से जुड़ा हुआ होता है। यह बटन आपको सी.डी. ड्राइव को खोलने या बंद करने की अनुमति देता है। जब भी आपको कोई सी.डी. या डी.वी.डी. इसमें डालनी हो तब आप इस बटन को दबा के सी.डी. ड्राइव को इस्तेमाल कर सकते है।