कीबोर्ड की शॉर्टकट बटने

0
Facebook
Twitter
Pinterest
Telegram
कीबोर्ड की शॉर्टकट बटने

दोस्तों कीबोर्ड की शॉर्टकट बटने (Important Shortcut Keys) आपको जरुर पता होनी चाहिए ताकि आप माउस का कम से कम उपयोग कर के अपने काम को तेज़ी से कर सके।  अगर आपको लगता है के आपका माउस अच्छे से काम नहीं कर रहा है तो भी आप इन शॉर्टकट बटन्स (Shortcut Keys) का इस्तेमाल कर के अपना काम बगैर माउस तेज़ी से कर सकते है। 

कीबोर्ड की शॉर्टकट बटने

“Ctrl + C”

यह शॉर्टकट कॉम्बिनेशन किसी भी टेक्स्ट (Text) या फाइल (File) को कॉपी (Copy) करने के लिए इस्तेमाल होता है। 

“Ctrl + V”

यह शॉर्टकट कॉम्बिनेशन किसी भी कॉपी/कट (Copy/Cut) हुए टेक्स्ट या फाइल को पेस्ट (Paste) करने के लिए इस्तेमाल होता है। 

“Ctrl + X”

यह शॉर्टकट कॉम्बिनेशन किसी भी टेक्स्ट (Text) या फाइल (File) को कट (Cut) करने के लिए इस्तेमाल होता है। 

“Ctrl + F”

यह शॉर्टकट कॉम्बिनेशन फाइंड बॉक्स (Find Box) खोलने के लिए इस्तेमाल होता है। 

“Ctrl + A”

यह शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप सभी फाइल्स या टेक्स्ट को पूरा सेलेक्ट (All Select) कर सकते है। 

“Ctrl + Z”

यह शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप किसी भी गलती (Mistake) को पूर्ववत (Undo) कर सकते है। 

“Window + R”

यह शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप रन (Run) एप्लीकेशन खोल सकते है। 

“Window + D”

यह शॉर्टकट से आप डेस्कटॉप को दिखा या छुपा (Hide/Unhide) सकते है। 

“Window + Space”

यह शॉर्टकट कॉम्बिनेशन आपके डेस्कटॉप पे की सारी विंडोज को पारदर्शी (Transparent) करता है ताकि आप अपने डेस्कटॉप को देख सके। 

“Window + Home”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप चयनित विंडो (Selected Window) छोड़कर सभी विंडोज को मिनीमाइज या मैक्सीमाइज कर सकते है। 

“Window + Left/Right Arrow”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप विंडो को अपने डेस्कटॉप के दाए या बाए सटा सकते है। 

“Window + Down/Up Arrow”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप सिलेक्टेड विंडो को मिनीमाइज या मैक्सीमाइज कर सकते है। 

“Window + Shift + Down/Up Arrow”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप सिलेक्टेड विंडो को खड़े में (Vertically) बढ़ा कर सकते है। 

“Window + Tab”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप डेस्कटॉप पे खुली सारी विंडोज को 3D में देख सकते है। 

“Alt + Ctrl + Tab + Left/Right/Up/Down Arrow”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप अपने डिस्प्ले को खड़ा या आडा कर सकते है। 

“Alt + Space + R”

यह शॉर्टकट कॉम्बिनेशन फुल स्क्रीन विंडो को छोटा (Restore Down) करने के लिए इस्तेमाल होता है। 

“Alt + Space + M”

यह कॉम्बिनेशन छोटी विंडो को एरो कीस (Arrow keys) की मदत से एक जगह से दूसरी जगह हिलाने के लिए इस्तेमाल होता है। 

“Alt + Space + X”

यह कॉम्बिनेशन किसी भी छोटी (Restore Down) विंडो को मिनीमाइज (Minimize) करने के लिए इस्तेमाल होता है। 

“Alt + Space + N”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप किसी भी विंडो को मिनीमाइज (Minimize) कर सकते है। 

“Alt + Tab”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप किसी मिनीमाइज (Minimized) विंडो को मैक्सीमाइज (Maximize) कर सकते है, और अगर एक से ज्यादा विंडो खुली हो तो एक विंडो से दूसरी विंडो पे जा सकते है या ‘switch’ कर सकते है। 

“Window + U + U”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप अपने कंप्यूटर को “shutdown” (बंद) कर सकते है, इसके लिए  “window” बटन के साथ “U” बटन को २ बार दबाए। 

“Window + U + R”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप अपने कंप्यूटर को रीस्टार्ट (Restart) कर सकते है। 

“F2”

इस शॉर्टकट कॉम्बिनेशन से आप किसी भी सिलेक्टेड फोल्डर या एप्लीकेशन को रीनेम (Rename) कर सकते है।