Home कंप्यूटर लैपटॉप कंप्यूटर क्या है?

लैपटॉप कंप्यूटर क्या है?

0
Facebook
Twitter
Pinterest
Telegram

लैपटॉप कंप्यूटर ये डेस्टोप कंप्यूटर की तरह सारे काम करने में सक्षम होता है बल्कि उससे ज्यादा सुविधाजनक होता है। यह डेस्कटॉप कंप्यूटर से ज्यादा सुविधाजनक इस लिए होता है क्यों की आप इसे किसी स्मार्टफ़ोन की तरह चार्ज कर के इस्तेमाल कर सकते है और साथ ही साथ एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते है। पर ज्यादा सुविधाओ के साथ लैपटॉप कंप्यूटर ये डेस्कटॉप कंप्यूटर से ज्यादा महंगा होता है।

लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटर में क्या फर्क होता है?

लैपटॉप कंप्यूटर क्या है

क्युकी लैपटॉप ये पोर्टेबिलिटी के लिए ही बनाया जाता है, तो ये डेस्कटॉप कंप्यूटर के मुकाबले में बोहोत छोटा और हल्का होता है। और पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए लैपटॉप कंप्यूटर मे कीबोर्ड, मॉनिटर और माउस की जगह टचपैड ये एक ही साथ जुड़े होते है।

इसे आप बगैर कोई अलग और बाहरी भाग लगाये आराम से इस्तेमाल कर सकते है। लैपटॉप कंप्यूटर ये छोटा और काफी सुविधाजनक होता है।

चलिए लैपटॉप और डेस्कटॉप कंप्यूटरो के कुछ महत्वपूर्ण फर्क देखते है:

कीबोर्ड

लैपटॉप कंप्यूटर मे कीबोर्ड मॉनिटर से ही जुड़ा होता है, जिसकी वजह से अलग से कोई कीबोर्ड लगाना जरुरी नहीं होता। लैपटॉप के कीबोर्ड पे वह सारी बटन्स होती है जो डेस्कटॉप के कीबोर्ड पे होती है।

टचपैड

लैपटॉप कंप्यूटर क्या है

टचपैड जिसे ट्रैकपैड भी कहते है, ये आपके लैपटॉप में माउस की जरुरत को पूरा करता है। टचपैड एक संवेदनशील पैड होता है जिसपे आप अपनी ऊँगली से कर्सर (पॉइंटर एरो) को हिलाने के लिए इस्तेमाल करते है।

बैटरी

बैटरी एक ऐसा हिस्सा है जो डेस्कटॉप कंप्यूटर में नहीं होता। बैटरी की वजह से आप आपके लैपटॉप को बिना किसी प्लग में लगाये भी इस्तेमाल कर सकते है।

इस का एक और फायदा यह है के आप अपनी बैटरी को चार्ज कर के रख सकते है और जब आपके यहाँ की बिजली बंद भी हो तब भी आप अपने लैपटॉप को इस्तेमाल कर सकते है।

चार्जर (अडाप्टर)

आपके स्मार्टफ़ोन की ही तरह लैपटॉप कंप्यूटर का एक चार्जर होता है जो उसे चार्ज करने के लिए इस्तेमाल होता है। मगर यहाँ चार्जर प्रत्येक लैपटॉप के लिए अलग-अलग सॉकेट के साथ आता है, जिसका मतलब यह है के आप एक ही चार्जर दो अलग-अलग लैपटॉप के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते।